फोटो नंबर-27महाराजा अजमीढ़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राजकुमार लांबा व अन्य। स्रोत-समाज
नारनौल। स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार लांबा ने रविवार को नारनौल पहुंचकर स्वर्णकार समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख अजमीढ़ चौक पर पहुंचकर महाराजा अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धा सहित माल्यार्पण किया और समाज की एकता व गौरवशाली परंपराओं को नमन किया। बैठक के दौरान चांदी और सोने के भावों में लगातार हो रही तेज बढ़ोतरी को लेकर गहन चर्चा की गई। स्वर्णकार समाज के व्यापारियों ने बढ़ती कीमतों से हो रहे आर्थिक नुकसान और व्यापारिक चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। इस पर राजकुमार लांबा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में समाज को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि एकजुटता के माध्यम से ही स्वर्णकार समाज अपने अधिकारों और व्यापारिक हितों की रक्षा कर सकता है। इस मौके काफी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद