फोटो संख्या:-66 बीडीपीओ नवदीप को सम्मानित करते हुए सरपंच एसोसिएशन सदस्य व अन्य---स्रोत एसोसिएश
- फोटो : katra news
सिहमा। खंड के गांव अटाली में अनोखी मिसाल पेश करते हुए सरपंच जीतपाल ने बेटी आरती यादव का घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला। सरपंच की बेटी आरती यादव बी फार्मा कर रही है। उनके परिजनों ने आरती का रिश्ता जिले के गांव खेड़ा महेंद्रगढ़ निवासी प्रियजीत यादव के साथ तय किया है। इस शादी को लेकर परिजन सारी रस्में लड़कों वाली निभा रहे हैं। वहीं लड़की की दादी लीलावती ने बताया कि उनकी पोती घोड़ी पर इसीलिए बैठी है कि समाज में लड़की-लड़के को एक बराबर का दर्जा मिले। आज के इस युग में बेटियां बेटों से हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं। आज समाज में बदलाव लाने के लिए महिलाएं अपनी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। संवाद