फोटो नंबर-21पुरानी मंडी में भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
नारनौल। पुरानी मंडी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को महारास प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। कथा प्रवक्ता बाल व्यास आयुष महाराज ने गोपीजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत महारास लीला का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि महारास जीव और परब्रह्म के मिलन की परम कथा है, जिसमें आस्था और भक्ति से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। आयुष महाराज ने कहा कि जब जीव में अहंकार आता है, तब भगवान उससे दूर हो जाते हैं, परंतु जब भक्त विरह में तड़पता है, तो भगवान उस पर अनुग्रह कर उसे दर्शन देते हैं। संवाद