फाेटो 13पटीकरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। नारनौल के पटीकरा में श्री गोपाल सेवा समिति ने श्याम बाबा के जागरण का आयोजन किया। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष ललित गोयल ने दी।
श्रीगणेश की 151 दीपों से आरती की गई। जागरण में गायिका ज्योति सरगम, कुल्ताजपुर के धर्मेंद्र कुमार, नारनौल के अंकुर शर्मा एवं वेद प्रकाश सैनी ने श्याम बाबा, बजरंगबली एवं शेरावाली माता के भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। कृष्ण सुदामा, बजरंगबली एवं श्याम बाबा की झांकियां निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, अविनाश कुमार, कृष्ण मेहता, संजीव कुमार, बाबूलाल शर्मा, संदीप स्वामी, केशव यादव, वंश गोयल आदि उपस्थित रहे।संवाद