फोटो नंबर-03जागरण में सजा माता का दरबार।
नारनौल। श्री बांके बिहारी सेवा समिति नारनौल की ओर से मां दुर्गा का संकीर्तन का आयोजन धोलियान सिल्ली नियर श्याम मंदिर के पास किया गया। अंकुर शर्मा ने राजेश कुमार से सहपरिवार पूजन करवाया। संस्थापक शिव कुमार मित्तल ने बताया कि मोनिका शर्मा ने तेरा भवन सजा जिन फूलों से उन फूलों की महिमा खास है मां, अंकुर शर्मा ने मां तुम्हारा प्यार ना रुठे मेरा परिवार ना टूटे, कृष्ण शर्मा कोटपूतली ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, विजय बानसूर ने मैया का चौला है रंगला भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभाेर कर दिया। सुनीता गर्ग ने बताया कि जागरण में झांकियां भी निकाली गईं। इस मौके पर अविनाश अग्रवाल, दीपांशु गर्ग, मिक्कू, नवीन जैन, अविनाश, संजू अग्रवाल, गौरव सिंघल आदि मौजूद रहे।