फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भौतिक विज्ञान विभाग ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली के विद्यार्थियों ने अंतर-जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 25 नवंबर को राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में आयोजित प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान विभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रसायन विज्ञान विभाग को सर्वश्रेष्ठ व्याख्या पुरस्कार मिला। बीएससी अंतिम वर्ष के हर्ष और प्रीति ने भौतिक विज्ञान मॉडल के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रसायन विज्ञान की छात्राओं रेखा और प्रीति ने शानदार प्रस्तुति से पुरस्कार जीता। प्राचार्य गुनपाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें