फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विभाग के पास 310 डोज बची वह भी चार दिन बाद हो जाएंगी एक्सपायर

Mon, 27 Mar 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है और ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए हैं। नारनौल में अभी कोरोना का कोई केस नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने और वैक्सीन लगाने की अपील की है। हालांकि लोग अभी भी खुद सतर्क नहीं है। बाजारों में भीड़ है और मास्क तक लोग नहीं लगा रहे हैं। खास बात यह है कि अब तक एक लाख 41 हजार 459 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज तक नहीं लगवाई है जबकि 6 लाख 59 हजार 22 लोग ऐेसे भी हैं जिन्होंने अब तक बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के पास भी केवल 310 कोवैक्सीन की डोज बची हुई है और इन डोज की एक्सपायरी डेट भी 31 मार्च है। ऐसे में चार दिन बाद यदि डोज बची रहती है तो वह कोई प्रयोग में नहीं लाई जा सकेगी। जिन जिलों में डोज बिल्कुल नहीं बची हुई है, उन जिलों में अन्य जिलों से डोज लगवाई जा रही है ताकि 31 मार्च तक इनका प्रयोग हो सके और वैक्सीन एक्सपायरी होने से बच सके। जिले में 7 लाख 61 हजार 867 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी जबकि दूसरी डोज केवल 6 लाख 20 हजार 408 लोगों ने ही लगवाई है। यही हाल बूस्टर डोज का भी है। अब तक केवल 69 हजार 654 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन

बच्चों को भी नहीं लगी दूसरी डोज
जिले में 12 से 14 और 15 से 18 साल के बच्चों को भी पूरी दूसरी डोज नहीं लगी है। जिले में 15 से 18 साल के 42 हजार 481 युवाओं को पहली डोज लगी थी। इसके मुकाबले केवल 33 हजार 716 युवाओं ने ही दूसरी डोज लगवाई है। इसी प्रकार से 12 से 14 साल के 17530 किशोरों ने ही पहली डोज लगवाई थी जबकि 9118 किशोरों ने दूसरी डोज लगवाई है।
वैक्सीन व सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संदिग्ध सभी मरीजों के सैंपल लेने के आदेश दिए गए हैं। सैंपलिंग को पहले से बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन की दूसरी व बूस्टर डोज नहीं लगवाई है या फिर एक भी डोज नहीं लगवाई है तो उनको भी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक किसको कितनी लगी वैक्सीन
कैटेगरी पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
हेल्थ वर्कर 5782 5738 2801
फ्रंट लाइन वर्कर 4703 4772 945
60 वर्ष से ऊपर 123460 110690 25942
45 से 59 साल 138242 122897 14494
18 से 44 साल 429669 333477 25472
15 से 18 साल 42481 33716
12 से 14 साल 17530 9118 -

जिले में कोरोना के केस नहीं है। फिर भी वैक्सीन व सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों ने पहली, दूसरी या बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वह डोज जरूर लें।
विज्ञापन

-डॉ. रमेशचद्र आर्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें