फोटो 17 घोड़ी पर जानवी का बनवारा निकालते परिजन। ग्रामीण
नारनौल। जानवी पुत्री संदीप वर्मा की शादी एक फरवरी को होनी है। विवाह से पूर्व परिवार की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए जानवी को घोड़ी पर बैठाकर बनवारा निकाला गया। घर की सबसे बड़ी बेटी होने के कारण परिवार ने पूरे हर्षोल्लास और गर्व के साथ यह परंपरा निभाई। परिवारजनों ने बताया कि यह कदम उनके दादाजी पूर्व पार्षद स्वर्गीय राजेंद्र वर्मा की भावनाओं से प्रेरित है। उनकी इच्छा थी कि परिवार की बेटियों को भी बेटों के समान सम्मान, स्नेह और अधिकार मिले। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पूरे परिवार ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाया। संवाद