फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दैनिक रेलयात्री महासंघ ने ट्रेन समय बदलाव व अव्यवस्थाओं पर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर गाड़ियों के विस्तार को लेकर ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलय
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दैनिक रेलयात्री महासंघ ने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन स्टेशन मास्टर सुमित कुमार को सौंपा। महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि सैनिक एक्सप्रेस (जयपुर-दिल्ली), जोधपुर-दिल्ली (22481-82), बीकानेर-दिल्ली सहित चार ट्रेनें महेंद्रगढ़ से दिल्ली के बीच मात्र डेढ़ घंटे के अंतराल में चलाई जा रही हैं जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। वापसी में ये ट्रेनें अधिकतर खाली चलती हैं, जिससे रेलवे को नुकसान हो रहा है। महासंघ ने मांग की कि ट्रेनों का संचालन एक-एक घंटे के उचित अंतराल पर किया जाए। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के बावजूद देरी से संचालन पर भी चिंता जताई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें