फोटो संख्या:78- माता भूरा भवानी मंदिर में सफाई करते मंदिर कमेटी के सदस्य--स्रोत- कमेटी
महेंद्रगढ़। स्वच्छता अभियान को लेकर माता भूरा भवानी मंदिर कमेटी व मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सिसोठ की ओर से माता भूरा भवानी मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर कमेटी के प्रेस सचिव मुकेश चौहान व मंदिर कमेटी मंदिर कमेटी प्रधान संदीप यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि वैसे तो मंदिर में साफ-सफाई प्रतिदिन की जाती है लेकिन रविवार के दिन कमेटी के सभी सदस्य मिलकर पूरा मंदिर परिसर की सफाई की जाती है। इस अवसर पर सुनील, शिव कुमार, सुनील, टोनी, राधेश्याम, विनोद, बजरंगी मौजूद रहे। संवाद