फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समिति ने सौंपी ज्ञान सत्संग की जिम्मेदारियां

विज्ञापन
फोटो नंबर-02बैठक में भाग लेते श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने सोमवार को तीन दिवसीय दिव्य गीता ज्ञान सत्संग की तैयारियों पर बैठक की। यह बैठक रेवाड़ी रोड स्थित समिति कार्यालय में हुई। संस्था के संरक्षक अशोक कुमार आहूजा ने अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद महाराज 11 से 13 अगस्त तक रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म में सत्संग करेंगे। उन्होंने बताया कि रोज आरती के बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जगदीश किंगर, गोपाल नंबरदार, सुभाष गुप्ता, जोगिंदर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, चेतन जिंदल, वासुदेव सिंघल व साहिल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें