फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की प्यास बुझाने वाला विभाग खुद कैंपर के सहारे

Thu, 02 May 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा बेशक स्वच्छ पेयजल सप्लाई की बात की जाती है, लेकिन इसके बावजूद शहर की दुकानों और संस्थानों में खुद के खरीदे कैंपर से लोग प्यास बुझाने को मजबूर है।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का दौरा किया तो कुछ अलग ही दृश्य देखने को मिला। जो विभाग शहर की प्यास बुझा रहा है, उस विभाग के मुख्य द्वार पर ही पानी का कैंपर रखा हुआ था। इसके बाद जब टीम अंदर गई तो कार्यालयों में पानी के कैंपर रखे हुए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि जो विभाग पूरे शहर की प्यास बुझाने का दावा कर रहा है, अब उस विभाग को ही आरओ प्लांट से कैंपर लेकर प्यास बुझानी पड़ रही है। विभाग के मुख्य द्वार पर ही एक वाटर कूलर रखा हुआ है। इसके बावजूद कार्यालयों के कर्मी पानी के लिए कैंपरों का सहारा ले रहे हैं।

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में दो टैंक, दोनों ढक्कन गायब
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में दो टैंक बने हुए है, लेकिन दोनों ही टैंका के ढक्कन गायब हैं। ऐसे में पानी पीने के काम नहीं आ रहा है। अगर दोनों टैंक के ढक्कन लगा दिए जाएं तो बाहर से आने वाले कैंपर भी बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


शहर के ज्यादातर मोहल्लों में पानी दूषित सप्लाई की बढ़ी परेशानी

गर्मी के सीजन में पानी की खपत ज्यादा हो जाती है। इस दौरान कूलर सहित नहाने व अन्य रोजमर्रा के कार्यों में पानी की खपत बढ़ जाती है। लेकिन इन दिनों शहर में दूषित पानी की सप्लाई ज्यादा हो रही है। इसके पीछे पानी की लाइन का लीकेज होना है। इसके बारे में मोहल्ले वासी बार-बार शिकायत भी करते हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी रहती है।
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में दो टैंक बने हुए हैं। उन दोनों टैंक पर ढक्कन नहीं है। अब दोनों टैंक पर ढक्कन एक-दो सप्ताह में लगा दिया जाएगा। इसके बाद पानी की परेशानी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

अशोक डागर, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें