फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी पांच वर्षों में शहर को मॉडल शहर के रूप में किया जाएगा विकसित, योजनाबद्ध तरीके से होगा काम: रमेश सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सभी पार्षदों को साथ लेकर आगामी पांच वर्षों में शहर को मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए पहली ही बैठक में विचार-विमर्श कर योजना तैयार की जाएगी। प्रथम चरण में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था, मुख्य सड़कों से लेकर गलियों की सड़क सुधार, सफाई व्यवस्था में सुधार, शहर के मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना, शहर में छोटे पार्क विकसित कराना, अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान, बिजली की लटकती तारों को ठीक कराना, शहर के प्रत्येक वार्ड में शुद्ध पेयजल पहुंचाना, मुख्य स्थानों व गलियों तक स्ट्रीट लाइटें लगवाना आदि नौ मुख्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। यह विचार नवनिर्वाचित नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान रखे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए धरातल पर काम किया जाएगा। आगामी पांच सालों में योजनाबद्ध तरीके से आम सहमति लेकर शहर को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे पहले होगा मुख्य समस्याओं का समाधान:
रमेश सैनी ने बताया कि इस समय टूटी सड़कें शहर की सबसे बड़ी परेशानी है। प्रथम चरण में सभी सड़कों पर जब तक नव निर्माण नहीं होगा तब तक पैच वर्क करा गड्ढों को भराया जाएगा। इसके बाद शहर सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की है। इसके लिए घर-घर कूड़ा उठाने के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था कराने के साथ-साथ नपा सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
शहर के प्रत्येक घर में पहुंचाया जाएगा शुद्ध पेयजल
शहर की आबादी इस समय करीब 50 हजार है। शहर के प्रत्येक घर में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए नहरी पानी आधारित किसी भी परियोजना को शहर से जोड़कर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। इस समय अनेक वार्डों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने शहर के सभी वार्डों का दौरा कर लोगों से समस्याएं जानी हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बेहतर तालमेल के साथ नई योजना तैयार की जाएगी। इस समय जो पानी उपलब्ध है वह भी आबादी के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में इस पर शीघ्रता से योजना तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें