फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर होगा जगमग... नगरपालिका को मिलीं 2318 स्ट्रीट लाइट

Fri, 17 May 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से 56 लाख रुपये की लागत से शहर में 2318 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। आचार संहिता हटने के बाद स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले 10 साल से शहर में स्ट्रीट लाइट का अभाव बना हुआ है। इससे शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब नगर पालिका ने 2318 स्ट्रीट लाइटें मंगवाई हैं। इससे पूरा शहर अब स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग होता नजर आएगा। स्ट्रीट लाइट नगरपालिका को मार्च में ही मिल गई थीं, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण लगाने की योजना नहीं बन पाई।
इन स्थानों पर रहता है ज्यादा अंधेरा
शहर में कुल 15 वार्ड में कुछ जगह स्ट्रीट लाइट लगी हैं, तो कहीं खराब पड़ी हैं। शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 300 से अधिक दुकानदारों को रात के समय अधिक परेशानी रहती है। इसके अलावा 11 हट्टा बाजार, ब्रह्मचारी रोड, गोशाला रोड, रेलवे रोड, मोदाश्रम रोड सहित अन्य जगहों पर रात के समय अंधेरा रहता है। सुबह व शाम को मोदाश्रम मंदिर में हजारों लोग आते हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जहां आवश्यकता होगी वहीं लगाई जाएंगी स्ट्रीट लाइट
56 लाख रुपये का टेंडर कर प्रदेश सरकार की ओर से हायर की गई एक निजी कंपनी को वर्क ऑर्डर किया जा चुका है। प्रथम चरण में जहां आवश्यकता होगी वहीं स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। नगर पालिका प्रधान व पार्षदों की ओर से पहली ही बैठक में शहर में पर्याप्त रोशन के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया था, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई थी। अब उम्मीद है कि आचार संहिता के बाद शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
20 से 120 वॉट की लगेंगी एलईडी लाइट
नगर पालिका को 2318 एलईडी लाइट मिली हैं। शहर में सरकार की योजना के तहत मिली 20 से 120 वॉट तक की एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इनमें 20 वॉट की 1000, 36 वॉट की 500, 45 वॉट की 500, 90 वॉट की 200 व 120 वॉट की 113 एलईडी लाइट शहर के मुख्य चौक चौराहों व वार्ड में लगाई जाएंगी।
नगर पालिका में 2318 स्ट्रीट लाइट आई हैं। आचार संहिता के बाद प्रथम चरण में स्ट्रीट लाइट को शहर के उन स्थानों का चिह्नित कर लगाया जाएगा जहां पर लाइट नहीं है। उसके बाद सभी वार्डों सहित शहर में लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें