फोटो नंबर-23मोहल्ला संघीवाड़ा से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को छोटा तालाब स्थित शिव मंदिर से प्रभात फेरी आयोजन किया गया। सावन माह में सुबह के समय आयोजित इस प्रभात फेरी में यजमान प्रमोद संघी व प्रदीप संघी ने परिवार सहित पूजा-अर्चना की। ठाकुर जी की आरती के बाद श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया गया। प्रभात फेरी ढोल-मंजीरों और मृदंग की थाप के बीच संघीवाड़ा, नौ चौकी हवेली व फलसा मोहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। सैंकड़ों श्रद्धालु राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए। महिलाओं ने भी भजनों पर नृत्य कर ठाकुर जी को रिझाया। संवाद