फोटो नंबर-01समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते सीटीएम मंजीत कुमार। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। वीरवार को जिलास्तर पर लघु सचिवालय में नगराधीश मंजीत कुमार ने 59 शिकायतें सुनीं। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया।
सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को उपलब्ध कराया गया एक बहुत ही बेहतरीन प्लेटफार्म है। ऐसे में अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता के साथ सुने और उसका समाधान करें। उन्होंने बताया कि यहां नागरिक व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को बेझिझक रख सकते हैं।