नारनौल। लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों ने विभिन्न समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, संपत्ति पहचान पत्र, बिजली, पेयजल व पुलिस विभाग से संबंधित मामले पहुंचे। संवाद