फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो माह पहले बनी नहर टूटी, निजी स्कूल में भर गया पानी

Tue, 02 Jul 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:83-नांवां के रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी में से बंद बाइक का निकालते लोग--स्
विज्ञापन
सतनाली। गांव नावां में नहर टूटने से एक निजी स्कूल में पानी भर गया। इस नहर के जीर्णोद्धार पर दो माह पूर्व ही 2.83 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। नहर की मरम्मत के साथ-साथ नया पुल भी बनाया गया था। 2.83 लाख की लागत से बनी यह नहर दो माह भी नहीं टिक पाई। सोमवार सुबह 10 बजे सोहड़ी के एमबी नंबर 3 से माधोगढ़ तक नहर टूट गई। नहर का पानी निजी स्कूल के अंदर पानी भर गया और सतनाली से नावां होते हुए दादरी को जाने वाला मुख्य रास्ता बाधित हो गया। जलभराव से आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण बाली शर्मा, राकेश नंबरदार ने बताया कि इस नहर का निर्माण करीब दो माह पहले ही किया गया था। सोमवार को पूल और नहर के बीच जोड़ में पानी जाने से नहर टूट गई। नहर के टूट जाने के कारण चरखी दादरी को जाने वाले मुख्य रास्ते पर पानी भर गया। पानी भर जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि शिक्षा भारती स्कूल में पानी भर गया। कुछ दिन पहले ही ही इन नहर पर 2.83 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। एक करोड़ 88 लाख रुपये से नहर का जीर्णोद्धार हुआ था व पुल के निर्माण पर 65 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
डालनवास पंप हाउस पर लाइट जाने के कारण नहर का पानी का आगे नहीं जा सका, जिसके कारण नहर में पानी एकत्रित हो गया। नहर ओवरफ्लो होने के कारण टूट गई है। ग्रामीणों की सूचना के शीघ्र बाद ही मौके पर कर्मचारियों को भेजकर नहर को ठीक कराया ने का काम शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

संदीप कुमार, जेई, नहर विभाग

फोटो संख्या:83-नांवां के रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी में से बंद बाइक का निकालते लोग--स्

फोटो संख्या:83-नांवां के रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी में से बंद बाइक का निकालते लोग--स्

फोटो संख्या:83-नांवां के रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी में से बंद बाइक का निकालते लोग--स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें