फोटो 21मोटरसाइकिल यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता व आमजन।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा रविवार को राजस्थान के झुंझुनू से पचेरी बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर नारनौल पहुंची। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया और स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारनौल जिले में यात्रा के साथ सफर किया। रूट नंबर-10 के तहत पचेरी बॉर्डर से नारनौल, अटेली मंडी और रेवाड़ी की ओर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं व आमजन ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। डॉ. गुप्ता पचेरी बॉर्डर से नारनौल व अटेली मंडी होते हुए काठूवास टोल तक यात्रा में शामिल रहीं और देशभक्ति गीतों के बीच युवाओं का उत्साह बढ़ाया। संवाद