फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा मंडल आज सभी बूथों करेगा पौधरोपण

विज्ञापन
फोटो 21: बैठक को संबो​धित करते मंडल प्रधान मंजीत भीलवाड़ा। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
मंडी अटेली। भाजपा मंडल बाछौद की मासिक बैठक वीरवार को गांव सिलारपुर में मंडल प्रधान मंजीत भीलवाड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जीतपाल अटाली ने कहा कि हमें सरकार की स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु योजना और आयुष्मान, पीएम आवास जैसी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 जून को मंडल के सभी बूथों पर पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें