नारनौल। निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने थाना अटेली में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस ने नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में लाने के प्रयासों की जानकारी दी तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। संवाद