नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नोलायजा में एक शादी समारोह से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मोहित सुलोदिया निवासी वार्ड नंबर चार नांगल चौधरी ने बताया कि वह अपनी बाइक से शहर के साथ लगते गांव नोलायजा में एक शादी समारोह में गया था। वह जब शादी समारोह से वापिस आने के लिए बाइक के पास पहुंचा तो उसकी बाइक नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।