फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को लेकर बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन 64वें दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थापित करवाने जाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन सोमवार को 64वें दिन भी जारी रहा। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अजीत यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि धरने पर लोगों के आने का रुझान सरकार के लिए एक चेतावनी है कि महेंद्रगढ़ कि जनता अब जाग चुकी है और अब और अन्याय सहन नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आन्दोलन को 64 दिन के बाद भी सरकार नहीं जागी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल और पटियाला महाराज के बीच संधि के अनुसार स्थापित महेंद्रगढ़ जिले को उसके हकों से वंचित रखना असंवैधानिक और अनैतिक भी है। बड़े खेद कि बात है कि देश आजाद हो गया लेकिन महेंद्रगढ़ अपने हक के लिए सड़कों पर है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन कि फूल हाउस कि मीटिंग में धरना कमेटी को सदस्यों कि भावनाओं से अवगत करवा दिया गया है और जिला मुख्यालय के आन्दोलन को आगे ओर आक्रामक करने का सुझाव दिया है। धरना कमेटी कि योजना के अनुसार जल्द ही आन्दोलन को तेज करके सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर देंगे। सरकार महेंद्रगढ़ कि जनता को कमजोर ना समझे वह अपना हक लेना जानती है और अपना हक लेकर रहेगी। धरना स्थल पर विपिन कुमार, महेंद्र सिंह नंबरदार माजरा खुर्द, इंटक जिला महासचिव तेज पाल प्रजापति मालडा, सुमन शर्मा, आशा देवी इंटक प्रधान महिला विंग, नोरंग लाल बवाना, कृष्ण कुमार, शेर सिंह, राहुल कुमार, महेंद्र सिंह, चरण सिंह, सतबीर, अजय कुमार नंबरदार, संजय चोटिवाला, धर्मपाल नंबरदार, इंजीनियर संदीप बचीनी, रामनिवास पाटोदा ने धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें