नारनौल। मेडिएशन फॉर द नेशन विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सक्रिय है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने दी। बताया कि जिलास्तर पर मध्यस्थता के लाभ और प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम हो रहे हैं। अब तक प्राधिकरण की ओर से 46 मामलों का निपटारा किया गया। संवाद