फोटो नंबर-10मोहल्ला पुरानी सराय में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को पुरानी सराय स्थित प्रधान चौक से श्रद्धा के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह शुरू हुई प्रभात फेरी के यजमान डॉ. मुकेश सोनी व अभिषेक सोनी परिवार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत यजमान के निवास पर ठाकुर जी का पूजन करने के बाद सभी को चंदन तिलक लगाकर हुई। इसके बाद प्रभात फेरी सेन चौक, जमालपुर व नई कॉलोनी से होते हुए निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-मंजीरों के साथ “राधे-राधे” का संकीर्तन करते हुए झूमते-नाचते आगे बढ़े।