फोटो 03 यजमान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते मंडल सदस्य। मंडल
नारनौल। मोहल्ला पीर आगा में श्री श्याम आस्था मंडल का साप्ताहिक संकीर्तन किया गया। मंडल प्रवक्ता हेमंत गुप्ता ने बताया कि आचार्य गगन कौशिक ने यजमान अंकित सैनी व खुशबू सैनी से परिवार सहित मंत्रोच्चार के बाद बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित करवाई। गगन शर्मा ने खाटू के श्याम जी रखोगे मेरी लाज और पंकज लखेरा ने मोर छड़ी लहराई रे जैसे कई भजनों से वातावरण श्याममय बना दिया। संवाद