फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वैदिक हवन से गूंजा आर्य समाज मंदिर

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- आर्य समाज मंदिर में हवन करते समाज के लोग-- स्रोत- आयोजक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज मंदिर में रविवार को सत्य सनातन वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु वैदिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम धर्मवीर सिंह आर्य के निर्देशन और डॉ. प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने हवन का अर्थ श्रेष्ठ कर्म बताते हुए पर्यावरण शुद्धि में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. विक्रांत डागर ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत को याद किया। वक्ताओं ने वेदों के महत्व और जीवन में यज्ञ की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए संदेश दिया कि हवन से आध्यात्मिक व प्राकृतिक शुद्धता मिलती है। इस अवसर पर उप प्रधान वीर सिंह मेंघनवास, महेंद्र दीवान, डॉ आनंद कुमार सुरजनवास, एडवोकेट मानव आर्य, संजय कुमार, दीपक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें