फोटो 2गहली में सफाई अभियान में जुटे ग्रामीण।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में सघन स्वच्छता अभियान जोरों पर है। 9 जून से शुरू हुए अभियान में अब तक 72 गांवों को कवर कर लिया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के सभी गांवों को स्वच्छता के दायरे में लाना है। अभियान सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक खंड के एक-एक गांव में चलाया जा रहा है। अगले तीन महीनों तक चलने वाले अभियान में आस-पास के 5-6 गांवों के सफाई कर्मचारियों के साथ सभी ग्रामीणों की जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवाद