फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांवों को स्वच्छ बनाना अभियान का लक्ष्य

Sun, 22 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2गहली में सफाई अभियान में जुटे ग्रामीण।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में सघन स्वच्छता अभियान जोरों पर है। 9 जून से शुरू हुए अभियान में अब तक 72 गांवों को कवर कर लिया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के सभी गांवों को स्वच्छता के दायरे में लाना है। अभियान सोमवार से शुक्रवार तक प्रत्येक खंड के एक-एक गांव में चलाया जा रहा है। अगले तीन महीनों तक चलने वाले अभियान में आस-पास के 5-6 गांवों के सफाई कर्मचारियों के साथ सभी ग्रामीणों की जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें