फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा का उद्देश्य जीवन सफल बनाना है

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में वीरवार को प्लेसमेंट व करियर गाइडेंस सेल के सौजन्य से एक कॅरिअर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. आरपी सिंह ने की, जबकि बतौर मुख्य वक्ता आईएएस अजीत यादव डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ रूरल इंजीनियरिंग, गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश रहे। इस मौके पर मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए प्राचार्य डाॅ. आरपी सिंह ने बताया कि अजीत यादव मूल रूप से अटेली हलके के खेड़ी गांव में रहने वाले हैं, वह 2008 बैच के आईएएस अधिकारी है। वहीं दिव्यांग कैटेगरी के पहले आईएएस है। आईएएस अजीत यादव ने बताया कि यूपीएससी द्वारा संचालित सिविल सर्विसेज एग्जाम को दृढ़ संकल्प व धैर्य रखते हुए चरणबद्ध तरीके से कैसे हासिल किया जा सकता है। शिक्षा का उद्देश्य नौकरी हासिल करना नहीं है, बल्कि जीवन को सफल बनाना है। इस अवसर पर डॉ. पारुल गुप्ता, प्रो. अजय थाकन, प्रो. सुनील कुमार, जीसीडब्ल्यू नांगल चौधरी से प्रो. हरनाम यादव व ठाकुर सिंह सैनी आदि सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें