फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देना है लक्ष्य : अतरलाल

Thu, 03 Oct 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19अटेली में जनसभा को संबो​धित करते ठाकुर अतरलाल। स्त्रोत-प्रवक्ता
विज्ञापन
मंडी अटेली। बहुजन समाज पार्टी व इंडियन नेशनल लोकदल के संयुक्त उम्मीदवार अतरलाल ने दौंगड़ा अहीर, झिंगावन, नांगल, मुंडिया खेड़ा, अटेली व कनीना गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अटेली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देना, पूरे क्षेत्र में उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं एवं खेल सुविधाओं का निर्माण करना है। अतरलाल ने कहा कि पूरे हरियाणा में विकास की दृष्टि से अटेली क्षेत्र को नंबर एक बनाने का मेरा दृढ़ इरादा है और अटेली की जनता के आशीर्वाद से अगले पांच साल में खूब विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर बसपा के जिला प्रधान प्रमोद कटारिया, इनेलो के हलका प्रधान करण सिंह यादव, दीपिका लवली यादव, सुभाष चंद्र बोस समिति के डाॅ. जितेन्द्रपाल, शेर सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, नरेंद्र शर्मा व प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें