फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संवेदनशीलता का मंच तैयार करना ही उद्देश्य

विज्ञापन
फोटो नंबर-11कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों का सम्मान करते ट्रस्ट के सदस्य व अति​थि। स्रोत-सं - फोटो : खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे।
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के ट्रस्टी नरोत्तम सोनी व डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने का उद्देश्य सामाजिक समावेशन, संवेदनशीलता और दिव्यांगजनों के संघर्ष व क्षमताओं को समझने का एक सांझा मंच तैयार करना है। यह बात उन्होंने मोहल्ला चौधरियान स्थित स्कूल में दिव्यांगजन संवेदना अनुभूति कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में स्कूल की प्रबंधक संगीता शर्मा, पूर्व बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, सर्वोदय स्कूल संचालक दलजीत शास्त्री, शिक्षाविद मनोज गौतम, हितेंद्र, शेखर भारद्वाज व सुभाष कश्यप शामिल रहे। इस दौरान सभी दिव्यांगजनों को अंग वस्त्र, फूल मालाएं और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें