फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस हिरासत से शनिवार को फरार आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सदर थाने में आरोपी के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आरोपी धर्मेंद्र और हेमराज निवासी पाथेड़ा को मारपीट व नकदी छीनने के मामले में 14 जुलाई को पूछताछ के लिए महेंद्रगढ़ थाने लाया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सदर थाना महेंद्रगढ़ में दर्ज मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र एवं हेमराज निवासी पाथेड़ा को गिरफ्तार किया था। पुलिस जब इन दोनों को प्रात: करीब दस बजे कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी, तब आरोपी धर्मेंद्र ने कहा कि उसे भूख लगी है, जब उसे मेस में खाना खिलाने के लिए ले जाया जा रहा था, तब मेस के नजदीक पहुंचते ही धर्मेंद्र सुरक्षा कर्मी को धक्का मारकर मुख्य बाजार से होते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बाजार की भीड़ व गलियों छिप गया। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र की तलाश करते हुए रविवार को शहर महेंद्रगढ़ से ही आरोपी को काबू कर लिया। प्रताप नाथ योगी आश्रम डमरू वाली जोहड़ी गांव पाथेड़ा ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई कि 13 जुलाई की शाम वह अपने आश्रम में आराम कर रहा था। अचानक हेमराज व धर्मेंद्र ने आश्रम ने घुसकर रॉड डंडे और धारदार हथियार से हमला कर नकदी छीन ले गए और मोबाइल तोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें