फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अभिषेक व चीता के बीच बराबरी पर छूटी 11 हजार की कुश्ती

Wed, 12 Aug 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 03: कुश्ती दंगल में पहलवानों को पुरस्कृत करते हुए मेला कमेटी सदस्य। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव फतेहपुर में शिवरात्रि पर आयोजित दंगल में 51 से लेकर 11 हजार रुपये की कुश्तियां हुईं। 11 हजार रुपये की कुश्ती अभिषेक गणियार व सोनीपत के पहलवान चीता के बीच बराबरी पर छूटी। मेले में जन्म से अंधे दीपक पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को एक मिनट के अंतराल में हरा कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। 51 रुपये की कुश्ती मेहरसिंह अखाड़ा व योगेश पहलवान के बीच हुई। मेले में 31 सौ व 21 सौ रुपये तक की अनेक कुश्तियां हुईं। मेला कमेटी के प्रधान रामप्रताप, सरपंच प्रतिनिधि महाबीर समेत कमेटी सदस्यों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें