फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुत्तों का आतंक... बच्चों ने घरों के बाहर खेलना बंद किया

Tue, 02 Jul 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 56 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रेबीज का इंजेक्शन लगाते हुए-----संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले छह माह के दौरान आवारा कुत्तों के काटने से 1175 लोग घायल हो चुके हैं। शहर की गलियों व मोहल्लो में घरों के बाहर खेलते बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रतिदिन औसतन सात लोग कुत्तों के काटने से घायल होकर नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच सालों में आवारा कुत्तों की संख्या का आंकड़ा भी करीब पांच गुना बढ़ गया है। हर माह आवारा कुत्तों के वाहनों के पीछे भागने से औसतन 20 हादसे हो रहे हैं। कुत्तों के भय से छोटे बच्चों ने गलियों के बाहर खेलना बंद कर दिया है। वहीं नपा की ओर से एक बार भी इनकी संख्या पर नियंत्रण करने व शहर से बाहर छोड़ने के लिए कोई प्रयास तक नहीं किया है।
आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण लोगो को परशोनियों का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी से जून माह तक 1175 लोगों को काटकर घायल कर दिया। सोमवार देर शाम मोहल्ला शंकर कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय आयूष को मुंह पर काट लिया। वहीं गांव भगड़ाना में 10 वर्षीय अंशुल निवासी कुत्ते के काटने से घायल होकर उपचार के लिए पहुंचा था। गांव बवाना के भूपेंद्र अपने घर जा रहे थे उसको कुत्ते ने काट लिया। शहर और गांवों में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि शाम के समय घरों के घरों के बाहर खेल रहे बच्चे भी सुरिक्षत नहीं है। वहीं दुपहिया वाहनों के पीछे भागने से अनेक लोग बाइक से गिरकर चोटिल हो जाते है। शहर की गलियों में इनके झुंड लगातार घूमते है जो रात के समय अधिक हिंसक हो जाते हैं। पिछले एक माह के दौरान शहर के सिनेमा रोड पर कुत्तों ने 10 से अधिक लोगों को काटकर घायल किया है।
विज्ञापन

रात के समय यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं
शहर के सिनेमा रोड, बालाजी चौक, मोहल्ला तिवाड़ियान, मोदाश्रम, मोहल्ला निमड़ी नीचे, मोहल्ला जवाहर नगर, मोहल्ला वालमीकि, मोहल्ला सैनीपुरा सहित अनेक जगहों पर कुत्तों का जमावड़ा रहता है। अनेक बार तो बाइक के पीछे पूरा झुंड पड़ जाता है, जिससे लोग कई बार गिरकर घायल हो जाते हैं।
कुत्ते के काटने के तुरंत बाद जख्म को साफ पानी और साबुन से अच्छे से धो लेना चाहिए। कुत्तों की लार में रेबीज होता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। कुत्ते के काटने के बाद रेबीज का टीका लगवाना बहुत जरूरी है।
-बाबुलाल यादव, एसएमओ नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
शहर की नगरपालिका हाउस में बेसहारा पशुओं व बंदरों और कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव पास किया जा चुका है। आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। शीघ्र ही नपा के अधिकारियों से बैठक कर इस समस्या के समाधान के लिए मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या: 56 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रेबीज का इंजेक्शन लगाते हुए-----संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें