नांगल चौधरी। लॉजिस्टिक हब के निर्माण के लिए 765 करोड़ रुपये का टेंडर 22 अगस्त को जारी किया गया है। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय करता है। इस परियोजना को लागू करने के लिए मुख्य टेंडर 22 अगस्त को जारी किया जा चुका है। दो चरणों में पूरी होने वाली यह परियोजना कुल 865 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी, जिसमें प्रथम चरण में 408 एकड़ भूमि पर 765 करोड़ रुपये की राशि से निर्माण कार्य किया जाएगा।उन्होंने बताया कि लॉजिस्टिक हब तक न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से रेल लाइन बिछाने का काम, 220 केवी की स्पेशल बिजली लाइन ,नारनौल से नहरी पानी की लाइन, नेशनल हाईवे से संपर्क आदि का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। संवाद