फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 65 लाख नकदी और जेवरात चोरी मामले में दस टीमें गठित

Sat, 06 May 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपियों की तस्वीर।
विज्ञापन
नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड स्थित कैलाश नगर में वीरवार को हुई दिनदहाड़े 65 लाख नकदी और जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की है जिसमें तीन युवक मोटरसाइकिल पर आते व जाते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि दो युवक घर के अंदर घुसते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोरों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए लोगों से चोरों की जानकारी होने पर बताने का आह्वान किया है। वहीं शुक्रवार को एएसपी प्रबीना पी. ने एक बार फिर से घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी को दोबारा से चेक किया है। इसके अलावा पीड़ित से पूछताछ की, जिसमें उसने कुछ लोगों पर शक भी जाहिर किया है। इसके अलावा कालोनी के आसपास क्राइम गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस को शक है कि पिछले कुछ दिनों से घर के आसपास ही रेकी की जा रही थी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में दो युवक घर से निकलते नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में एक पॉलिथीन नजर आ रहा है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या पॉलिथीन में 65 लाख रुपये की नकदी और जेवरात ले जाए जा सकते हैं? फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस
चोरी की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग 10 टीमों का गठन किया है। इसमें जिले की तीनों सीआईए पुलिस टीम, शहर थाना, सदर थाना, महावीर चौकी व साइबर सैल की टीमें शामिल है। उक्त टीमें चोरों का सुराग लगाने के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है मगर अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाया है। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी सोशल मीडिया पर जारी कर चोरों की पहचान करने का आमजन से आह्वान किया है।
विज्ञापन

पूरी रात पुलिस ने की नाकाबंदी
चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरी रात नाकाबंदी की। इसके अलावा छापे भी मारे लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है। फिलहाल इस मामले में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में कुल तीन लोग सामने आए हैं। इसमें दो घर में जाते हैं जबकि तीसरा कुछ दूरी पर बाइक पर खड़ा है और इंतजार करता नजर आता है। चोरी के बाद तीनों बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं।

चोरों का सुराग लगाने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जोकि अलग-अलग प्रकार से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। शुक्रवार को भी घर पर जाकर सीसीटीवी चेक की गई। साथ ही पीड़ित से भी पूछताछ की गई, जिसमें उसने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -प्रबीना पी., एएसपी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें