फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत

Sat, 29 Jun 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक बादलों की आवाजाही के बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मोहल्लों में पानी भरने से हुई लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
नारनौल, अटेली, सीहमा, नांगल सिरोही, ढोसी, बाछौद, सिलारपुर, गुजरवास और कनीना के आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। हालांकि अभी केवल मानसून की बौछारों से आमजन को गर्मी से राहत मिली है। आगामी दिनों में पूरे जिले में जबरदस्त तरीके से मानसून गतिविधियां देखने को मिलेगी। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसके साथ अनेक स्थानों पर प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही थीं जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

बारिश होने से अनेक जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं बच्चों ने भी बारिश में नहाकर जमकर इसका लुत्फ उठाया। मौसम विभाग से डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक-दो दिन में तेज बारिश दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह से लगातार प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही थीं, जो लगातार मानसून का सशक्त रास्ता बना रही थीं। महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों से दिन के तापमान में गिरावट हुई हैं। नारनौल में अधिकतम तापमान 35.5 और महेंद्रगढ़ 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य दिन के तापमान से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। वहीं नारनौल में न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बारिश से कई मोहल्लों में भरा पानी

शुक्रवार को पहली मानसून की बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं अनेक स्थानों पर जलभराव होने से स्थानीय लोगों के लिए आफत बन गई। नारनौल में संघी वाड़ा, मिश्रवाड़ा, रावका मोहल्ला, पुरानी कचहेरी, मानक चौक, महाबीर मार्ग, नगर परिषद के सामने, सैन चौक सहित अनेक मोहल्लों में जलभराव हो गया। जिससे पैदल राहगीरों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें