फोटो 12 साफा पहनाकर तेज प्रकाश का सम्मान करते ग्रामीण। स्रोत: पाठक
मंडी अटेली। गांव नांगल के होनहार युवा तेज प्रकाश शर्मा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके पिता राजेश कुमार शर्मा वायु सेना में मास्टर वारंट ऑफिसर हैं जबकि माता सुनीता देवी गृहिणी हैं। परिवार ने उनकी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अनुशासन और देश सेवा के प्रति समर्पण को दिया। बचपन से ही उन्होंने बड़े लक्ष्य तय किए और निरंतर मेहनत से यह सम्मान प्राप्त किया। संवाद