फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: तीन माह पुराने रिश्वत के मामले में तहसीलदार गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रिश्वत के मामले में विजिलेंस टीम ने नांगल चौधरी तहसील कार्यालय में कार्यरत तहसीलदार अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम ने तहसीलदार को करीब तीन माह पुराने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व 28 नवंबर 2022 को तहसीलदार के रीडर राम भरोसे को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। अब रीडर के बयान के आधार पर तहसीलदार को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी के संजय सैनी नामक व्यक्ति अपनी जमीन की तक्सीम करवाने के लिए गत नवंबर में तहसीलदार के रीडर से संपर्क किया। इसकी एवज में उसने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। संजय सैनी ने इसकी शिकायत विजिलेंस कार्यालय नारनौल में दी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस अधिकारी नवल किशोर शर्मा ने जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर टीम का गठन किया गया। टीम ने रंग किए हुए 20 हजार रुपये संजय सैनी को देकर तहसील कार्यालय भेजा। जब उसने 20 हजार रुपये तहसीलदार के रीडर को दिए। जिस पर संजय सैनी ने टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम ने राम भरोसे को पकड़ लिया था।
टीम ने जब रीडर राम भरोसे ने पूछताछ की तो उसने तहसीलदार अजय कुमार का नाम भी शामिल होना बताया था। जिस पर टीम तहसीलदार के पास भी गई तथा पूछताछ की। जिसके बाद टीम दोनों को अपने साथ विजिलेंस कार्यालय नारनौल ले आई थी। जिसके बाद विजिलेंस टीम द्वारा तहसीलदार को छोड़ दिया था। तहसीलदार अजय कुमार सेन अवकाश पर चले गए थे लेकिन अब विजिलेंस ने रीडर रामभरोसे के बयान के आधार पर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की अगुवाई में तहसीलदार को फिर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तीन माह पुराने रिश्वत मामले में विजिलेंस टीम ने बुधवार को नांगल चौधरी के तहसीलदार को अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तहसीलदार के रीडर रामभरोसे को पहले ही विजिलेंस टीम गिरफ्तार कर चुकी है। -नवल किशोर शर्मा, निरीक्षक विजिलेंस विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें