वाटर शेड में नहाते वक्त डूबने से किशोर की मौत
आकोदा। क्षेत्र के गांव खरखड़ा (आकोदा) में साथियों के साथ नहाने गया एक किशोर वाटर शेड में पानी में डूब गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में खरखड़ा आकोदा निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका 17 वर्षीय भतीजा साथियों के साथ वाटर शेड में नहाने के लिए गया था। रविवार करीब 1.30 बजे सूचना मिली कि मोहित वाटर शेड में पानी में डूब गया। इससे उसकी हालत खराब हो गई है। जिसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चाचा महेंद्र कुमार के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया। मृतक मोहित बारहवीं का छात्र था। संवाद