फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चुनाव खर्च से जुड़ी टीमें 24 घंटे रहेंगी अलर्ट

Sat, 07 Sep 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01अधिकारियों की बैठक लेते एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आशीष सैनी। स्त्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जिला महेंद्रगढ़ के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आशीष सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार सभी प्रकार के चुनाव खर्चे पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए जिले में गठित सभी टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें। सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ चुनावी प्रक्रिया को निपटाएं। सैनी शुक्रवार को लघु सचिवालय में चुनाव खर्च निगरानी से संबंधित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
वर्ष 2016 बैच के इंडियन रेलवे अकाउंट सर्विसेज के अधिकारी सैनी ने कहा कि सभी टीमें समन्वय के साथ कार्य करें। सारी रिपोर्टिंग सही समय पर होनी चाहिए। इसके लिए वह खुद भी फील्ड में जाकर फीडबैक लेते रहेंगे। चारों विधानसभा की टीमें चुनाव खर्च के कार्य के संबंध में कोई जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी स्वच्छ लोकतंत्र में धन बल का कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को चुनाव लड़ने का अधिकार है। ऐसे में हमें सभी प्रकार के चुनाव खर्च पर कड़ी नजर रखनी है। चुनाव के दौरान कोई सामान, गिफ्ट या पैसे बांटने की सूचना मिले तो तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट करनी है।
विज्ञापन


इस मौके पर नगराधीश मंजीत कुमार, नोडल अधिकारी व्यय पर्यवेक्षक एवं डीईटीसी (सेल टैक्स) प्रियंका यादव, ईटीओ विक्रांत यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें