फोटो नंबर-06प्रशिक्षण शिविर के समापन में मौजूद शिक्षक। स्रोत: विभाग
नारनौल। एससीईआरटी गुरुग्राम के तत्वावधान में डाइट में गणित प्रवक्ताओं की पांच दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को शिक्षक दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ समापन हुआ। जिले के पांचों ब्लॉकों के गणित प्रवक्ताओं ने इसमें भाग लिया। अंतिम दिन प्रशिक्षण में कराए गए मॉड्यूल की पुनरावृत्ति के साथ पोस्ट टेस्ट लिया गया। डॉ. राकेश यादव और डॉ. आईसी शर्मा ने प्रवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणित को विद्यार्थियों के लिए सरल और रुचिकर बनाना जरूरी है। प्रशिक्षण में गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों की तर्कशक्ति बढ़ाने के तरीके बताए गए। संवाद