फोटो नंबर-22केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल से मिलते अध्यापिकाएं। स्रोत-स्वयं
नारनौल। हरियाणा राज्य की ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों को मनचाहा जिला देने की नीति के बारे में अध्यापिकाएं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिलीं।
अध्यापिका आशा भीलवाड़ा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से नई दिल्ली स्थित आवास पर हरियाणा प्रदेश की जेबीटी अध्यापिकाओं के दल के साथ मिलीं। उन्होंने बीजेपी के संकल्प-पत्र-2024 और राज्यपाल द्वारा विधानसभा के अभिभाषण में की गई घोषणा के संदर्भ में मंत्री को अवगत करवाया। इस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया कि महिलाओं को प्रदेश सरकार से उनका हक दिलाने की हर संभव मदद करेंगे। इस दौरान आशा भीलवाड़ा, संतोष यादव, राजेश कुमारी, ज्योति रानी, भारती रानी, अनीता यादव, सविता रानी, कविता देवी व आरती उपस्थित रहे।