नारनौल। जिले के 17 सरकारी विद्यालयों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब के बेहतर संचालन के लिए 15 से 18 जुलाई तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 17 स्कूलों के प्रधानाचार्यों, प्रत्येक विद्यालय से दो अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी शिक्षकों और सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्रमुखों ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को अटल टिंकरिंग लैब का परिचय देने के साथ 3-डी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट, सेंसर, डिजिटल मल्टीमीटर, ब्रेडबोर्ड, एलईडी और अन्य उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। संवाद