फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षकों व छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Wed, 11 Sep 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04पीजी कॉलेज में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्त्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों व छात्रों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली प्राचार्या की अध्यक्षता में निकाली गई। इसमें सभी मतदाताओं से बूथ पर पहुंचकर मतदान करने के लिए अपील की गई।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि जिला प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर महाविद्यालय में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा अगुवाई में स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और साथ ही साथ मतदाता जागरूकता शपथ एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जय पाल, प्रोग्राम आफिसर डॉ. पलक व डॉ. सतीश सैनी द्वारा दिलवाई गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर लिए नारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें