नारनौल। गांव सुराणा की प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक कमल सिंह पिछले करीब 10 वर्षों से बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं। वर्ष 2016 में बतौर इंचार्ज जिम्मेदारी संभालने के बाद स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या और पढ़ाई के स्तर में लगातार सुधार हुआ। करीब 10 साल पहले जहां पाठशाला में 30 बच्चे पढ़ते थे, वहीं अब बाल वाटिका से पांचवीं तक 105 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। इनमें 53 लड़कियां और 52 लड़के हैं। पिछले पांच वर्षों में स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने नवोदय और सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास कर दाखिला हासिल किया है। कमल सिंह ने कहा कि स्टाफ के सहयोग से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास लगातार जारी है। संवाद