फोटो नंबर-25सड़क सुरक्षा व नशा जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत-संस्था
नारनौल। गांव गोद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय प्रभारी सीमा यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी से टेकचंद यादव, शिक्षिका पवित्रा यादव और ब्रिगेड ऑफिसर विजय यादव ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के निययों की जानकारी दी। टेकचंद यादव ने बताया कि आज के समय नशा एक विकराल समस्या बन चुकी है। इस अवसर पर अश्वनी कुमार, दिनेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, अमन शर्मा, बिजेंद्र सिंह, मुकेश कुमारी, संतोष कुमारी, वंदना गजराज, कविता यादव, त्रिशला, यशवंती और पूनम आदि उपस्थित रहीं। संवाद