फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आनावास में 107 लोगों की हुईं टीबी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को गांव आनावास के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग नारनौल की मोबाइल टीम की ओर से टीबी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें टीबी के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. प्रतीक के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 107 ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की। 25 मरीजों के डिजिटल एक्स-रे किए गए। टीबी के आशंकित लक्षण मिलने पर पांच लोगों के बलगम के नमूने जांच के लिए सीएचसी सेहलंग भेजे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें