फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

Sun, 01 Sep 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- राजकीय महाविद्यालय कनीना में विद्या​र्थियों  को यातायात के बारे में जानकारी देत
विज्ञापन
कनीना। जिला यातायात पुलिस टीम ने कनीना कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को लाइसेंस बनवाने संबंधी जानकारी भी दी। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय की जानकारी देने के साथ–साथ हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग का महत्व भी समझाया। पुलिस द्वारा वीडियो के माध्यम से यातायात के नियम में सड़क संकेत, सड़क चिन्ह, चालक द्वारा दिए जाने वाले संकेत और यातायात जवानों द्वारा दिए जाने वाले संकेतों के बारे में बताया गया। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा गया।
विज्ञापन

थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके हम खुद को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात के नियम हमारी सुविधा और सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। यदि हम सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन नियमों का पालन भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें